अजीजुल ईस्लाम के नेतृत्व में झामुमो स्थापना दिवस पर पाकुड़ जिला इकाई भी हुए शामिल
Pakur district unit also participated in the JMM foundation day under the leadership of Azizul Islam.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के स्थापना दिवस को सफल बनाने के उद्देश्य से दुमका स्थित एसपी कॉलेज मैदान से एक विशाल जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में पाकुड़ जिले से हजारों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जुलूस का नेतृत्व झामुमो पाकुड़ जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम एवं जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने किया। इस अवसर पर पार्टी के उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, प्रखण्ड अध्यक्ष मुस्लेहुद्दीन शेख, केन्द्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, प्रखण्ड उपाध्यक्ष अजफारुल शेख, रेजाउल हक सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने झामुमो के संघर्ष, आदिवासी-मूलवासी अधिकारों और राज्य के विकास को लेकर किए गए योगदानों को रेखांकित किया। जुलूस में शामिल कार्यकर्ताओं ने पार्टी झंडे और बैनर के साथ नारेबाजी करते हुए संगठन की मजबूती और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के समर्थन का संदेश दिया।



