खैरथल

खैरथल में एलईडी बल्ब वितरण शिविर 21 से 27 अप्रैल तक

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। प्रधानमंत्री ग्रामीण उजाला योजना के तहत खैरथल कस्बे में सहायक अभियंता कार्यालय के पास 21 अप्रैल से 27 अप्रैल तक एलईडी बल्ब वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में आमजन को रियायती दरों पर ऊर्जा दक्ष एलईडी बल्ब उपलब्ध कराए जाएंगे।
सहायक अभियंता दिनेश बढ़ाना ने बताया कि योजना के अंतर्गत मात्र 200 रुपये में 5 एलईडी बल्ब दिए जाएंगे, जिनमें 2 बल्ब 12 वॉट के तथा 3 बल्ब 9 वॉट के शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 200 रुपये में एक चार्जिंग युक्त एलईडी बल्ब भी उपलब्ध रहेगा। वहीं, 150 रुपये में एक चार्जिंग टॉर्च भी दी जाएगी, जिस पर एक वर्ष की गारंटी प्रदान की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button