बोकारो

नावाडीह में सांसद खेल महोत्सव फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न

गुंजरडीह को हरा कतरास बना विजेता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बोकारो : सांसद खेल महामहोत्सव के तहत नावाडीह में आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट गुरुवार को संपन्न हो गया। रोमांचक खिताबी मुकाबले में कतरास की टीम ने गुंजरडीह को 1- 0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया।
इससे पूर्व खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में कतरास ने बोकारो को और गुंजरडीह ने नगलो टीम को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। खिताबी भिंड़त में कतरास की टीम ने गुंजरडीह को 1- 0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए कतरास टीम के दीपक हांसदा को मैन ऑफ दी मैच चुना गया।
वहीं मैन ऑफ दी सीरीज का पुरस्कार गुंजरडीह टीम के करण सोरेन को दिया गया।
वहीं बालिकाओं की प्रदर्शनी मैच में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय नावाडीह की टीम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नावाडीह को 3 – 0 हराकर विजय रही।
मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने विजेता टीम और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और नकद राशि देकर सम्मानित किया।
कहा कि यह सांसद खेल महोत्सव पूरे लोकसभा में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने का सुनहरा अवसर है। महोत्सव के माध्यम से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी और आगे चलकर जिले के खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।
उन्होंने ने कहा कि सांसद टूर्नामेंट से जुड़कर खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा को निखारने का कार्य किया है और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का एक उचित मंच मिला है।
कार्यक्रम का संचालन सांसद प्रतिनिधि सुरेश कुमार महतो ने की।
मौके पर आजसू के जिला अध्यक्ष सचिन महतो,डुमरी विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी, पूर्व प्रमुख मोहन महतो,अलाउद्दीन अंसारी,संतोष महतो,अखिलेश महतो, दीपक महतो,प्रदीप मंडल, फूलचंद किस्कू,टिकेट महतो, सोनू चौधरी, दीपू अग्रवाल,मिश्रीलाल महतो,बीगन महतो, रणविजय सिंह,गोबिंद महतो, गोपाल विश्वकर्मा, जगरनाथ महतो, अर्जुन महतो, भागीरथ महतो,दीपक कुमार, विक्की कुमार आदि मौजूद थे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button