शिक्षक एमएलसी चुनाव 2026 के लिए बिजरौल व बामनौली में भाजपा को मिला शिक्षकों का समर्थन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बागपत। आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव 2026 को लेकर जनपद बागपत में भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रचार अभियान को तेज़ कर दिया है। इसी कड़ी में आज शाहमल इंटर कॉलेज बिजरौल एवं श्री जवाहर इंटर कॉलेज बामनौली में शिक्षकों से मुलाकात कर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन की अपील की गई।
इस दौरान शिक्षकों से संवाद करते हुए प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी की नीतियों और शिक्षा के क्षेत्र में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से शिक्षक समाज के मान-सम्मान और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध रही है।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के साथ मास्टर प्रकाश सिंह, डॉ. अजय तोमर, दीपक तोमर (बामनौली) एवं बादल तोमर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कॉलेज में उपस्थित सभी सम्मानित शिक्षकों ने भाजपा के प्रयासों पर भरोसा जताते हुए पूर्ण सहयोग और समर्थन का आश्वासन दिया।



