हजारीबाग
हजारीबाग में बनेगा 18 करोड़ से अंतरराज्यीय बस अड्डा
मैला-टांड में चल रहा है बाउंड्री का काम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग के कूद में अंतरराज्यीय बस अड्डा का निर्माण होगा। नगर निगम कूद के मैला-टांड में शहर से निकलने वाले कचरों को फेंकता था। इसी स्थान पर लगभग 18 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक अंतरराज्यीय बस अड्डा निर्मित करने का कार्य शुरू हो गया है। बाउंडरी वाल बनाया जा रहा है। जमीन के लेवलिंग का कार्य पूर्ण होने पर बस अड्डा का काम प्रारंभ होगा। बस पड़ाव परियोजना को लगभग नौ एकड़ भूमि पर विकसित किया जा रहा है। बस पड़ाव में बसों का प्लेटफार्म, ट्रेवलर वेटिंग हॉल, कैंटीन और ड्राइवर-स्टाफ के लिए रेस्ट रूम जैसी आधुनिक सुविधाएं तैयार की जानी है। हजारीबाग शहर में अंतरराज्यीय बस अड्डा बहुप्रतीक्षित मांग थी, इसके लिए बजट का का प्रावधान नगर विकास विभाग ने पांच साल पहले किया था। बस अड्डा बनाने के लिए जगह खाली नहीं हुई थी। अब नगर निगम ने कचरों का निस्तारण कर दिया है। हजारीबाग लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होगी। अंतरराज्यीय बस अड्डा से बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, बंगाल और दिल्ली के लिए बस चल सकती है। वर्तमान में हजारीबाग से दिल्ली के लिए एक बस चलती है। मध्य प्रदेश के लिए फिलहाल सीधी बस सेवा नहीं है।



