ललितपुर

संगठन में विभिन्न सोसायटियों के डेलीगेट बनाकर पदाधिकारी बन सकते हैं

सहकार भारती की बैठक में प्रान्तीय नेताओं ने की वार्ता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
ललितपुर। सहकार भारती की बैठक आयोजित हुई है। बैठक में प्रदेश महामंत्री अरविंद दुबे, प्रदेश मंत्री सतीश कठेरिया, विभाग संयोजक झांसी विभाग आंचल अरजरिया, एफपीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक सुरेंद्र पस्तोर, श्रम प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सहसंयोजक बृजेश गुप्ता उपस्थित रहे। प्रदेश महामंत्री ने सहकारिता के विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला एवं 5 अक्टूबर को होने वाले पैक्स प्रकोष्ठ के प्रदेश अधिवेशन में अधिक से अधिक सोसाइटियों के सचिवों की सहभागिता करने के लिए कहा। प्रदेश मंत्री ने कहा कि सहकार भारती राष्ट्र का सबसे बड़ा संगठन है। संगठन के माध्यम से आप विभिन्न सोसाइटियों में डेलीगेट बनाकर पदाधिकारी बन सकते हैं। विभाग संयोजक ने जनपद की समस्त तहसीलों में कमेटियों का गठन कर अति शीघ्र कमेटी गठित करने के लिए कहा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी कार्यक्रम हो सकें और गांव की जनता भी अधिक से अधिक सहकारिता से जुड़ सकें। बैठक में कुंजबिहारी शर्मा, धर्मसिंह कुशवाहा, राजकुमारी बुंदेला, मथुरा प्रसाद सोनी, सुरेश यादव, रवि पाराशर, चंद्रभूषण रिछारिया, रामनिवास नामदेव, शंकरलाल रैकवार, रुखसार बानो, नगमा बानो, सीमा, दीप्ति राजे, गुडिय़ा राजा, पूजा राठौर, हेमलता रैकवार, रामेश्वरी सोनी, शुभम जैन, केशव चौरसिया, अमन रैकवार, सत्यम सिंह, शिवम सिंह, शुभम परिहार, सचिन शुक्ला, शिवम जैन, पूनम रैकवार, खुशबू रजक, सुमन रैकवार, गणेश रैकवार आदि उपस्थित रही। संचालन दिनेश कुमार नायक व आभार जिलाध्यक्ष विभूति भूषण चौरसिया ने जताया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button