हापुड़
पिलखुवा पुलिस ने बिजली तार चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर माल बरामद किया।

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
हापुड़। पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने चैकिंग के दौरान विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से चोरी का करीब तीन कुन्तल विद्युत तार , व केबिल काटने का कटर , अवैध तमंचा , कारतूस व चाकू तथा घटना में प्रयुक्त वैगन आर कार भी बरामद की है। पिलखुवा कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर पटनीश कुमार ने बताया कि तीनों आरोपी पिलखुआ के मौहल्ला गढी के फरदीन व पुरा मौहल्ला का आरिफ तथा गढी फरीदनगर का अनिल है। तीनों से तार काटने के औजार व भारी मात्रा में बिजली का तार बरामद हुआ है । पुलिस ने तीनो आरोपियों को जेल भेज दिया है।



