रामपुर शाहबाद
शाहबाद थाना दिवस में आई दो शिकायतें एक का मौके पर निस्तारण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। शनिवार को शाहबाद थाने पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता निरीक्षक जयप्रकाश सिंह ने की। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।अपराध निरीक्षक जयप्रकाश सिंह ने शिकायतों के तुरंत निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान कुल दो शिकायती पत्र आए। निरीक्षक जयप्रकाश सिंह ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है राजस्व से जुड़े मामलों की तत्काल जांच कर जल्द ही उनका निस्तारण किया जाए।इस दौरान राजस्व निरीक्षक संजय सक्सेना, लेखपाल मनोज यादव समेत राजस्व कर्मी मौजूद रहे।



