गाजियाबाद

लोनी रेलवे स्टेशन पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आगमन

दिल्ली–सहारनपुर रेलखंड के दोहरीकरण की घोषणा बेहटा फाटक और बेहटा हॉल्ट पर जल्द निर्णय

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय स्किल डेवलपमेंट मंत्री जयंत चौधरी सोमवार को लोनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। बच्चों और स्थानीय लोगों द्वारा पारंपरिक उत्साह के साथ स्वागत किया गया। लोनी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पुष्पगुच्छ देकर दोनों मंत्रियों का सम्मान किया और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न रेलवे मुद्दों को विस्तार से उनके समक्ष रखा।
विधायक नंदकिशोर गुर्जर की ओर से रखे गए प्रस्तावों को रेल मंत्री ने गंभीरता से सुनते हुए अनेक मुद्दों पर तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए। प्रमुख बिंदु इस प्रकार रहे—
दिल्ली–शामली–सहारनपुर रेल लाइन के दोहरीकरण की घोषणा, जिससे यात्रियों को और अधिक सुगम तथा तेज रेल सेवा मिल सकेगी।
बेहटा बंद फाटक के निर्माण को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश, ताकि क्षेत्र में लगातार होने वाले ट्रैफिक जाम और दुर्घटना की संभावनाओं पर रोक लग सके।
बेहटा हॉल्ट को पूर्ण स्टेशन में बदलने संबंधी मांग पर जल्द निर्णय लेने का आश्वासन।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे में व्यापक सुधार हुए हैं और यात्रियों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस रूट पर स्थानीय यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए दो नई MEMU ट्रेनों की शुरुआत की गई है।
विधायक गुर्जर ने जताया आभार
विधायक नंदकिशोर गुर्जर व करतार सिंह घिठौरा ने कहा कि रेल मंत्री का दौरा लोनी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। घोषित परियोजनाएँ और दिए गए निर्देश क्षेत्र में लंबे समय से लंबित रेलवे समस्याओं को समाधान की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित होंगे। उन्होंने रेल मंत्री का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button