मथुरा
गोवर्धन के नीमगांव में बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त, घरेलू उपकरण जले

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। गोवर्धन की तहसील क्षेत्र के गांव नीमगांव में तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। तेज धमाके के साथ मकान की छत दरक गई और घर में रखे बिजली के कई उपकरण जल गए। हालांकि घटना में पीड़ित का परिवार सुरक्षित बच गया। गांव निवासी बिर्जो पुत्र रतन सिंह ने बताया कि बारिश के दौरान अचानक गर्जना के साथ घर पर बिजली गिर गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों में लोग दहशत में आ गए। बिजली गिरने से मकान की छत में दरार पड़ गई। घर में लगे पंखे, टीवी समेत कई इलेक्ट्रॉनिक सामान जल गए। इन्वर्टर फुंक गया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि हादसे के समय वे मकान के पिछले कमरे में मौजूद थे, जिसके कारण बच गए। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की।



