झुंझुनू
भारत प्रसिद्ध दादू संप्रदाय नरेना पीठाधीश्वर ओमप्रकाश दास महाराज किशोरपुरा आए
बगड़ दादू द्वारा के महामंडलेश्वर अर्जुन दास महाराज ने दिया आध्यात्मिक संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं उदयपुरवाटी। देश की प्रमुख दादूसंप्रदाय नरेना पीठ के महंत ओमप्रकाश दास महाराज किशोरपुरा आए। बगड़ दादू द्वारा के महामंडलेश्वर अर्जुन दास महाराज भी उनके साथ रहे। समाज सेवी सुरेश मीणा किशोरपुरा एवं परिवार के लोगो ने महाराज का भव्य स्वागत सत्कार कर आशीर्वाद लिया। अपने प्रवचन में महाराज ने कहा कि मनुष्य को धर्म के रास्ते पर चलते हुए जनकल्याण के कार्य करते रहने चाहिए ।उनका कहना था कि जो व्यक्ति अपने लिए जीता है उसका एक दिन मरण होता हैं लेकिन जो दूसरों के लिए जीता है उसका सदैव स्मरण होता हैं । उन्होंने कहा कि मालखेत अरावली की पहाड़ियों में एक से बढ़कर एक सिद्ध महापुरुष हुए हैं दादू पंथी संत कान्हड़ दास हरजी मरजी सुन्दर दास महाराज जैसे कई महापुरुषों ने जीवन्त पर्यंत तपस्या कर इस धरती को जाग्रत करने का काम किया है इन संतों को कौन नहीं जानता महामण्डलेश्वर ने सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने का युवाओ से आह्वान किया। गौरतलब है कि दादूदयाल महाराज के गद्दी के बड़े महाराज ब्रह्मलीन पीठाधीश्वर गोपाल दास महाराज भी वर्षों पहले किशोरपुरा आ चुके है। इस दौरान महावीर प्रसाद मीणा,सुभाष कुमावत,सुधीर मीणा,सुभाष सैनी चंवरा, प्रकाश मीणा गुडा,नवीन कुमावत,जीना सैनी,सुमित कुमावत,मुकेश कुमावत,गजराज सिंह चंवरा,बाबूलाल सैनी,मनोज कसाना सहित कई लोग मौजूद थे।



