बरेली
सर्वजातीय महासभा ने चित्रगुप्त जयंती पर बांटे कलम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : अखिल भारतीय सर्व जातीय महासभा बरेली ने आज चित्रगुप्त जयंती धूम धाम से मनाई इस अवसर पर उपस्थित लोगों को महासभा ने कलम दवात की पूजा के अवसर पर कलम बांट कर सामाजिक एकता का परिचय दिया। इस अवसर पर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष रवि सक्सेना जी ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी सभी मानव के कर्मों का लेखा जोखा रखते हैं अतः चित्रगुप्त भगवान की पूजा सभी को करनी चाहिए । इस मौके पर वेद प्रकाश सक्सेना कातिब,डॉक्टर सुबोध अस्थाना, रक्ष पाल सिंह,शैलेन्द्र सक्सेना शैलू,अमन सक्सेना,सुंदरम सक्सेना गोलू,सचिन कंचन, ऋषभ बाजपेई, सुधीर मोहन, हरविंदर पाल होरा,सुनील सक्सेना मिलन,अश्विनी कमठान, दीपक राज,विपिन मेहरा,अरुण शर्मा,ओबेरॉय जी,प्रदीप अग्रवाल,राजेश अग्रवाल बबली,विपिन कौसर, मनोज शर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव, शालिनी जौहरी,नीता सक्सेना, बबिता गुप्ता, ममता सक्सेना, हेमलता श्रीवास्तव आदि ने भाग लिया।



