बरेली
सांसद जी ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 का किया उद्घाटन
सांसद जी ने उपस्थित सभी लोगों को सड़क सुरक्षा की दिलाई शपथ

सड़क सुरक्षा के प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार दिनांक 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक प्रदेश भर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 मनाए जाने के क्रम में आज जनपद बरेली में राजकीय इंटर कॉलेज ऑडिटोरियम में उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन बरेली के सांसद मुख्य अतिथि छत्रपाल सिंह गंगवार जी ने किया।
इस अवसर पर सांसद जी ने अपने उद्बोधन में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का पूर्णतः पालन करें तथा किसी भी परिस्थिति में यातायात नियमों का उल्लंघन न करें। सांसद जी द्वारा उपस्थित सभी लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। समारोह के पश्चात सड़क सुरक्षा के प्रचार-प्रसार हेतु परिवहन विभाग के प्रचार वाहन सहित कुल 07 वाहनों को माननीय सांसद द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा जी द्वारा अपने संदेश में कहा गया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए ही वाहन संचालन किया जाना चाहिए तथा किसी भी परिस्थिति में यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रणव झा द्वारा स्वागत भाषण के साथ बरेली मण्डल का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाने हेतु किए गए प्रयासों की जानकारी दी गई एवं जनवरी 2026 माह में विभिन्न स्टेक होल्डर विभाग यथा पुलिस विभाग, एनएचएआई, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग एव लोक निमार्ण विभागों के द्वारा किये जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गयी है। इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के क्षेत्र में जनपद बरेली ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसके पश्चात द्रौपदी इंटर कॉलेज, बरेली के छात्र-छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा विषयक जागरूकता गीत प्रस्तुत किया गया। प्रवेश कुमार सरोज, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा जनपद बरेली में सड़क सुरक्षा से संबंधित आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण किया गया। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु रिफ्लेक्टर अभियान, ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगाए जाने, तथा सड़क सुरक्षा मित्र योजना की प्रक्रिया एवं उसके उद्देश्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
पुलिस अधीक्षक (यातायात) मो0 अकमल खान द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित विभागीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें पुलिस विभाग द्वारा की गई कार्यवाहियों के आंकड़ों तथा र्थ्क् ्रमतव िंजंसपजल कार्ययोजना के अंतर्गत गठित टीमों एवं उनके कार्यों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ट्रांसपोर्ट यूनियन द्वारा सड़क सुरक्षा पर आधारित एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया !
कार्यक्रम के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु रोड इंजीनियरिंग एवं ब्लैक स्पॉट सुधार के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों के दृष्टिगत अरविंद कुमार परियोजना निदेशक एनएचएआई मुरादाबाद तथा अश्वनी कुमार चौहान प्रबंधक (तकनीकी), एनएचएआई, बरेली को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु मनीष यातायात उपनिरीक्षक एवं नितिन यातायात उपनिरीक्षक को भी स्मृति-चिह्न एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इसके पश्चात उपस्थित सभी मुख्य अतिथियों को शॉल एवं स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता श्रीमती वंदना शर्मा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा, मण्डलायुक्त भूपेन्द्र एस. चौधरी, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, अपर जिलधिकारी (नगर) सौरभ दुबे, उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र बरेली कमल प्रसाद गुप्ता, पुलिस अधीक्षक (यातायात) अकमल खां, संभागीय परिवहन अधिकारी पंकज सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रणव झा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डा0 पी0के0 सरोज, जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत सिंह, प्रबंधक तकनीकी एनएचएआई अश्वनी कुमार चौहान, परियोजना निदेशक एनएचएआई मुरादाबाद अरविन्द कुमार, यात्री/ मालकर अधिकारी, ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारीगण, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।




