हापुड़

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का कार्यक्रम…

517 जोड़ों का होना था सामूहिक विवाह...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मेरठ के कॉन्ट्रैक्टर को किया गया ब्लैकलिस्टेड…

हापुड़ (यूपी)- हापुड़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ी लापरवाही सामने आई है ।  कार्यक्रम के लिए लगाया गया फटा हुआ टेंट । घटिया क्वालिटी का बनाया जा रहा था खाना । , 517 जोड़ों का कार्यक्रम के दौरान होना था  विवाह । मेरठ की फर्म को करीब 75 लाख रूपये में छोड़ा गया था कार्यक्रम का टेंडर ।  शिकायत के बाद देर रात हापुड के डीएम  ने मौके पर पहुंच अव्यवस्था को देखते हुए फटकार लगाई और तत्काल मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया । डीएम के आदेश पर दो ठेकेदार (दो कॉन्ट्रैक्टर ) को ब्लैक लिस्ट किया गया है । हापुड़ के रामलीला मैदान में आज आयोजित होना था मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का कार्यक्रम ।

जानकारी के अनुसार  हापुड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 517 जोड़ों के विवाह के लिए आज आयोजित कार्यक्रम में अव्यवस्था पाए जाने पर डीएम अभिषेक पांडे ने मेरठ की मुकुल वेडिंग्स फर्म को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। आज रामलीला मैदान में होने वाला कार्यक्रम भी निरस्त कर दिया गया है। डीएम को निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए लगाए गए पंडाल में फटे व गंदे कपड़ों का प्रयोग करने और घटिया गुणवत्ता का खाना बना मिला जिसके आधार  पर डीएम अभिषेक पांडेय ने फर्म को ब्लैक लिस्टेड कर दिया है। और आज मंगलवार को रामलीला मैदान में होने वाले 517 जोड़ों के कार्यक्रम को भी निरस्त कर दिया गया है। हापुड के समाज कल्याण विभाग की ओर से जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 75 लाख रुपये की कीमत से 517 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया जाना था। इसके लिए हापुड के रामलीला मैदान को चिन्हित किया गया था। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सीडीओ हिमांशु गौतम ने निरीक्षण किया जिसमें उन्हें पंडाल में फटा और खराब कपड़े का प्रयोग दिखाई दिया , भोजन की गुणवत्ता भी बहुत अधिक खराब थी। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए मुकुल वेडिंग्स को नोटिस जारी करते हुए गुणवत्ता सुधारने को कहा था । कार्यक्रम के लिए मेरठ जनपद के मुकुल वेडिंग्स को 75 लाख रुपये में टेंडर दिया गया था । इस फर्म के द्वारा प्रदेश के अन्य जनपदों में भी कार्यक्रम किए गए हैं। घटिया गुणवत्ता के मामले की जानकारी होने पर डीएम ने देर रात में मौके का निरीक्षण करते हुए सख्त नाराजगी जताई और कार्यक्रम को निरस्त करने के आदेश देते हुए मुकुल वेडिंग्स को नोटिस जारी किया गया है । इस कार्यक्रम को समाज कल्याण विभाग की अनदेखी और लापरवाही के कारण कार्यक्रम को निरस्त तक करना पड़ा है ।

मामले में डीएम अभिषेक पांडे ने बताया कि , लापरवाही को देखते हुए फर्म को नोटिस जारी  कर दिया गया है। साथ ही निदेशालय को पत्र लिखकर ब्लैकलिस्ट करने को कहते हुए अन्य जगह भी काम न देने के लिए लिखा गया है। दो ठेकेदार को सरकार ने 75 लाख रुपये का टेंडर दिया है, लेकिन गरीब परिवारों की शादी में बड़े स्तर पर लापरवाही की गई है। जिसके कारण आज होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के कार्यक्रम को रद्द करते हुए आगे बढ़ाया जाएगा ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button