गोड्डा

रामनगर ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा

तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से रामनगर निवासी की मौत

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
पुलिस प्रशासन के बुते से बाहर हो रहा ट्रैफिक व्यवस्था : ग्रामीण
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। मंगलवार की सुबह एनएच के रामनगर ओवरब्रिज पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें रामनगर निवासी श्रीकांत राउत की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीकांत राउत सुबह एनएच-133 में टहलने निकले थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह ओवरब्रिज से नीचे जा गिरे। गंभीर चोट लगने के कारण घटनास्थल पर ही उनकी जीवन लीला समाप्त हो गई। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने एनएच-133 को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी किया। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस प्रशासन के बुते से ट्रैफिक व्यवस्था बाहर हो गया। पूराने ढर्रे पर ही ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस लगाया जा रहा है। जबकि एनएच एंव लूप लाइन के मार्ग पर फर्राटा मार कर अनियंत्रित वाहनों का परिचालन हो रहा है। दूसरी ओर डीटीओ विभाग भी केवल खानापूर्ति कर रही है। इधर, ग्रामीणों की मांग है कि दोषी वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी हो और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। घटना की सूचना मिलते ही मंत्री के पुत्र रजनीश यादव मौके पर पहुंचे और परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, नगर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रित स्थिति बनी हुई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button