सीकर

एसआईआर में बड़ी लापरवाही से आमजन को करनी पड़ेगी जेब ढीली

ढाणीवासीयों व पंचायत के लोगों को काटने पड़ेंगे अधिकारीयों व प्रशासन के चक्कर

सरकार व प्रशासन को जल्द ही एसआईआर में करवाया जाए सही पता संशोधन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

बावड़ी।‌ एन.एच.52 पर स्थित ग्राम पंचायत ठीकरिया में एसआईआर में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत ठीकरिया के ढाणी कूड़ियों वाली के राम सिंह सामोता ने बताया कि ठीकरिया पंचायत की ढाणी कुडीयों वाली में मतदाताओं के पुरानी वोटर सूची में पता सही है। लेकिन खंडेला विधानसभा क्षेत्र के हाल ही में एसआरआई का काम होने के पश्चात वोटर लिस्ट जारी हुई है। जिसमें ढाणी कुड़ियों वाली की जगह वेधा की ढाणी करने से मतदाताओं का पता ही बदल दिया गया है। जिससे पंचायत व ढाणी‌के लोगों में लापरवाही की कहानी समझ में नहीं आ रही है। ऐसे में ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र, मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र, कॉलेज व स्कूली छात्र-छात्राओं की मार्कशीट, पहचान पत्र, आधार कार्ड, जन आधार, पैन कार्ड, गैस की डायरी, बैंक पासबुक, सहित अन्य सरकारी कागजों में जन्म से लेकर अब तक नाम व पता सही है लेकिन हाल ही में एसआईआर का काम होने के बाद बड़ी लापरवाही के कारण हाल ही में जारी हुई वोटर लिस्ट में ढाणीयों का नाम ही बदलकर दूसरे गांवों की ढाणीयों नाम कर दिया। ऐसे में ढाणीवासीयों‌ व ग्रामीणों को सभी जरूरमंद कागजों में पता संशोधन करने के लिए बीएलओ तहसीलदार, उपखंड अधिकारी, जिला कलेक्टर के चक्कर काटने पड़ेंगे। ऐसे में ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पडेगा। आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर व मुख्यमंत्री से मांग की है कि खण्डेला विधानसभा क्षेत्र के जिम्मेदार ईआरओ खण्डेला को जांच के लिए निर्देशित कर हाल ही में हुई नयी वोटर सूची जारी हुई है। जिसमें ढाणीयों के गलत बदले पता को सुधारा जाये। ग्रामीणों का आरोप है कि सीकर जिले में ऐसे तमाम कई गांव व ढाणीयां होगी जिनके नाम ही बदल दिए गए हैं। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि आधार, राशन कार्ड, जन आधार, पैन कार्ड ,वोटर लिस्ट, जन्म प्रमाण पत्र, पहचान पत्र सहित अन्य कागज आज के युग में ऑनलाइन सिस्टम है।‌ सरकार को ऐसा नियम करना चाहिए कि स्वत: ही ऑनलाइन डाटा द्वारा सही नाम, पता संशोधन करना चाहिए। जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ नहीं डाल सके। विधानसभा क्षेत्र खण्डेला के ईआरओ ज्योतसना खेड़ा ने बताया कि फाइनल वोटर सूची 21 फरवरी 2026 को जारी हुई है । एसआईआर में तकनीकी गलती होने की वजह से फार्म संख्या 6 में नाम जुड़वा सकते हैं, फार्म संख्या 8 में संशोधन करवा सकते हैं। बीएलओ स्वंय फॉर्म भर के त्रुटियों को सही करेगा। ऐसी गलती पकड़ में आती है तो हम स्वयं जांच करवा रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button