भरत पुर

कृषि महाविद्यालय भुसावर के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय कृषि मेले का भ्रमण किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर l कृषि महाविद्यालय भुसावर के विद्यार्थियों ने 28 फरवरी 2026 को श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कृषि मेले का भ्रमण किया। महाविद्यालय के डीन डॉ उदय भान सिंह ने कहा कि शनिवार को विद्यार्थी एवं स्टाफ का 60 सदस्यीय दल बस से जोबनेर के लिए रवाना हुआ। डॉ उदय भान सिंह ने बताया कि इस राष्ट्रीय मेले में गाय, भैंस, ऊंट, बकरी आदि की उन्नत नस्लों का प्रदर्शन किया गया है। उच्च कृषि तकनीको जैसे पॉलीहाउस, सूक्ष्म सिंचाई पद्धति, लो टनल, सघन खेती, हाइड्रोपोनिक्स, प्रिसीजन फार्मिंग आदि के मॉडल प्रस्तुत कर किसानों को जागरूक करने का प्रयास किया गया है। डॉ मोहित कुमार ने कहा कि इस मेले में विभिन्न फसलों की किस्म व उन्नत कृषि उपकरणों को दर्शाया गया है। कृषि में ड्रोन तकनीकी की जानकारी दी गई है। डॉ शंकर लाल यादव ने बताया कि मेले में चहुॅओर राजस्थानी संस्कृति की झलक दिखाई देती है। डॉ भानुप्रिया पंकज ने कहा कि मेले में राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब सहित अन्य राज्यों के किसानों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही है। कृषि मेले उच्च कृषि तकनीको को किसानो तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाते हैं। स्टाफ के दीपक मीणा, राहुल मीणा, गीता गवारिया व प्रेम कुमारी ने भी विद्यार्थियों के साथ मेला का भ्रमण किया ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button