अमरोहा

अमेरिका में भारत की चांदी! सोनम ने पुलिस गेम्स में जीता पदक,

चीन-कनाडा में भी जीत चुकी हैं गोल्ड-सिल्वर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : सोनम सिरोही ने अमेरिका में वर्ल्ड पुलिस गेम्स में ट्रिपल जंप में रजत पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाया है। इससे पहले वे चीन और कनाडा में भी पदक जीत चुकी हैं। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली सोनम ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने इस पदक को देश को समर्पित किया है।
सोनम ने अमेरिका में जीता रजत पदक |
ट्रिपल जंप में भारत को दिलाया सम्मान |
पहले चीन और कनाडा में भी जीती थीं l
अमरोहा गांव की पगडंडी से निकल कर पहले चीन, बाद में कनाडा तथा अब अमेरिका में तिरंगा फहराने का सपना सोनम सिरोही ने एक बार फिर पूरा किया है। राष्ट्रीय स्तर पर गले में कई मेडल पहनने वाली अमरोहा की इस बेटी की कामयाबी का सफर बदस्तूर जारी है।
तीन दिन पहले उन्होंने अमेरिका में हुए लगातार तीसरे वर्ल्ड पुलिस गेम्स में देश को पदक दिलाया है। उन्होंने ट्रिपल जंप में रजत पदक जीता है। इस उपलब्धि से सोनम ने न सिर्फ परिवार या जिला बल्कि देश को इतराने का मौका दिया है। अब घर लौटने पर उनके स्वागत की तैयारी की जा रही है
कड़ी मेहनत व कुछ कर गुजरने का जज्बा मन लिए सफलता की सीढ़ियां चढ़ने वाली यह बेटी रजबपुर के गांव मोहम्मदपुर की रहने वाली है। गांव निवासी किसान राजवीर सिंह व सुनीता देवी की बेटी सोनम 2018 में बीएसएफ में भर्ती हुई थीं। हालांकि उन्होंने सीआईएसएफ ज्वाइन कर ली है।
ट्रिपल जंप व लांग जंप की खिलाड़ी सोनम की प्रारंभिक पढ़ाई किसान माता-पिता ने गांव में ही कराई थी। जबकि 12वीं तक की पढ़ाई उन्होंने रजबपुर के नेहरू स्मारक इंटर कालेज से की। यहीं पर वह ट्रिपल व लांग जंप खेल में प्रतिभाग करने लगीं।
बेटी के भीतर खेल की लेकर जुनून बढ़ता देखा तो माता पिता भी साथ हो लिए। 12वीं पास करने के बाद सोनम ने अमरोहा के जेएस कॉलेज में प्रवेश ले लिया, लेकिन अभ्यास करने के लिए मुरादाबाद जाने लगीं।
सोनकपुर स्टेडियम में पसीना बहाया। इसके लिए वह प्रतिदिन 30 किमी दूर मुरादाबाद जाकर अभ्यास करती थीं। पढ़ाई के दौरान प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सोनम 2015 तक 48 स्वर्ण तथा 42 रजत व कांस्य पदक अपने नाम कर चुकी थीं।
2018 में बीएसएफ में भर्ती हुई तो उन्हें 2019 में चीन के चेंगदू शहर में हुए अंतरराष्ट्रीय पुलिस गेम्स में भारत की तरफ से खेलने का मौका मिला। इस अवसर को सोनम ने हाथोंहाथ लिया। यहां सोनम ने खुद को साबित करते हुए एक गोल्ड व सिल्वर मेडल जीता था।
उसके बाद 2023 में कनाडा के विन्निपेग में हुई इसी प्रतियोगिता में भी सोनम ने स्वर्ण पदक जीत कर देश का नाम रौशन किया था। अब 2025 में उन्होंने अमेरिका के बर्मिंघम में संपन्न हुई इसी प्रतियोगिता में सिल्वर पदक जीता है।
घर लौटने पर स्वजन व जिले के लोग गदगद हैं तथा उनके स्वागत की तैयारी की जा रही है। अभी सोनम अमेरिका में हैं तथा उन्होंने शनिवार रात दैनिक जागरण से दूरभाष पर बात की। इस पदक को उन्होंने राष्ट्र के नाम समर्पित किया है।
वर्ल्ड पुलिस गेम्स में यह चौथा पदक है। किसी भी खिलाड़ी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना गर्व का क्षण होता है। यह पदक राष्ट्र को समर्पित है। आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा। विदेशी धरती पर तिरंगा फहराना गौरवान्वित करता है।
-सोनम सिरोही, खिलाड़ी
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button