बेतुल
बैतूल दर्दनाक सड़क हादसा खड़ी क्रेन से टकराई कार
तीन दोस्तों की मौत दो जिंदगी और मौत के बीच बसंत पेट्रोल पंप इटारसी रोड की घटना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक
घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। जिला मुख्यालय बैतूल की इटारसी रोड में सोमवार मंगलवार की दरम्यानी रात हुए भीषण सडक हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई स्थानीय लोगों और कोतवाली पुलिस की मदद से कार के दरवाजे और कांच तोड़कर अंदर फंसे युवकों को बाहर निकाला गया सभी को 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया दो युवकों के घायल होने की घटना से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया । भीषण सड़क हादसे में गर्ग कॉलोनी रामनगर बैतूल निवासी वरुण प्रजापति, ऋतिक सोलंकी एवं अभय ठाकुर का दुखद निधन हो गया, जबकि देवा पांडे एवं आकाश पाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए जहां उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है घटना की जानकारी मिलते ही मंगलवार सुबह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतकों को श्रद्धासुमन अर्पित कर शोकाकुल परिजनों से भेंट की और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है । लगभग एक घंटे तक जिला अस्पताल में मौजूद रहकर भाजपा प्रदेशअध्यक्ष, बैतूल विधायक श्री खंडेलवाल ने जिला अस्पताल और पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर पार्थिव शरीर उनके निवास पर पहुंचाएं। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों की स्थिति की जानकारी ली तथा उपस्थित चिकित्सकों और अधिकारियों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।



