बाराबंकी
लाठी डंडों से हुई मारपीट में दोनों पक्षों में काई लोग घायल एक की हालत गंभीर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। तेज रफ्तार मे एम्बुलेस चलाने का विरोध करना महंगा पड़ा एम्बुलेस चालक अपने अन्य साथियो को बुलाकर कर 4 लोगो की लाठी डंडो एव धारदार हथियार से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसमे एक हालत चिंताजनक बनी हुई है ।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रसौली निवासी मो0 शकील निवासी फरीदीनगर लखनऊ निवासी अरशद जो प्राइवेट एम्बुलेंस चालक है जो अक्सर् ग्राम रसौली आता रहता है बुधवार की देर शाम अरशद तेज रफ्तार से एम्बूलैंस चलाने के कारण मो0 इमरान पुत्र मो0 अंसार ने विरोध किया तो लड़ाई झगड़े पर आमादा हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करा दिया गुरुवार की दोपहर बाद एम्बूलैंस चालक अरशद तीन एम्बूलैंस एव एक कार से एक दर्जन से अधिक लोगो को लाकर मो0 इमरान पर हमला कर दिया लाठी डंडो एव तेज हथियार से हमलाकर रहे लोगो से घिरे मो0 इमरान को बचाने के लिए जब मो0 तारिक़, मो0 जुबेर, एजाज, असगर दौड़े तो दबँगो ने धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे इमरान व जुबेर के सिर फट गये । घायल मो0 तारिक की तहरीर पर पुलिस ने सीएचसी बड़ागांव मे चिकत्सीय परीक्षण कराया है।



