शामली
भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा ने मोहम्मद वसीम को बनाया थाना भवन ब्लॉक अध्यक्ष
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष कार्यालय पर किया गया। बैठक जिला अध्यक्ष ठाकुर हुसैन चौहान के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें संगठन को मजबूत करने पर विशेष चर्चा की गई।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार के क्रम में मोहम्मद वसीम को थाना भवन ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस घोषणा के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम में जिला प्रभारी शादाब राणा, उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री आलम राणा, मो. उस्मान, जिला उपाध्यक्ष सादाब अली, ब्लॉक सचिव सरफराज राणा, सत्तर राणा, अबरार राणा, युवा नेता गुफरान सहित ग्राम जिजौला के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
जिला अध्यक्ष ठाकुर हुसैन चौहान ने कहा कि संगठन किसानों और मजदूरों की आवाज को मजबूती से उठाता रहेगा तथा नई नियुक्तियां संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगी। वहीं नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद वसीम ने संगठन के प्रति निष्ठा से कार्य करने और क्षेत्र के किसानों व मजदूरों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का आश्वासन दिया।
बैठक का समापन संगठन की मजबूती और एकजुटता के संकल्प के साथ किया गया।


