मथुरा

महिला अस्पताल में नवजात की मौत पर परिजनों का हंगामा,जांच कमेटी गठित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l
मथुरा के जिला महिला अस्पताल से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक नवजात की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। थाना यमुना पार क्षेत्र के ग्राम गौसना निवासी सुशील पुत्र सतवीर ने इस संबंध में अस्पताल प्रशासन को लिखित शिकायत दी है। परिजनों के अनुसार, सुशील की पत्नी खुशबू की डिलीवरी जिला महिला अस्पताल में हुई थी, जिसमें जुड़वा लड़कों का जन्म हुआ। जन्म के बाद एक नवजात को पूरी तरह स्वस्थ बताया गया, जबकि दूसरे नवजात को एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) में भर्ती किया गया। परिजनों का कहना है कि रात करीब 11 बजे तक बच्चे की हालत सामान्य थी। इसके बाद अस्पताल स्टाफ ने उन्हें सुबह जानकारी लेने के लिए कहकर घर भेज दिया। वहीं, इस पूरे मामले पर जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल कुमार पुर्वानी ने बताया कि परिजनों की लिखित शिकायत प्राप्त हो चुकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच के लिए एक जांच कमेटी का गठन कर दिया गया है। डॉ. पुर्वानी ने कहा कि जांच में यह देखा जाएगा कि इलाज के दौरान किसी स्तर पर लापरवाही तो नहीं हुई। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, नवजात की मौत से परिजनों में गहरा आक्रोश है और वे दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button