
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा। महागामा अनुमंडल क्षेत्र के मेहरमा प्रखंड अंतर्गत सिद्धू कान्हू चौक पर वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रखंड स्तरीय हस्ताक्षर अभियान में सक्रिय सहभागिता देखी गई। कार्यक्रम में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह शामिल हुई। उन्होंने बताया कि यह जनआंदोलन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा के लिए जननायक राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के अडिग संकल्प की सशक्त अभिव्यक्ति है। जनता की आवाज़ को शक्ति देने और लोकतंत्र को मज़बूती से थामे रखने की इस ऐतिहासिक पहल में क्षेत्रवासियों का उत्साह देखने लायक था। लगातार कांग्रेस की ओर से हस्ताक्षर अभियान चला कर आम लोगों को जोड़ कर जानकारी दी जा रही है। मौके पर महिलाओं की भी अच्छी खासी उपस्थिति देखा गया।




