बरेली

चित्रकला कार्यशाला के भव्य समापन पर हुआ सम्मान समारोह 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश (संस्कृति मंत्रालय उत्तर प्रदेश) द्वारा संचालित 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का समापन व सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय रामपुर बाग स्थित  शान्ति अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में किया गया जिसके  मुख्य अभ्यागत  ब्रजवासी लाल अग्रवाल व विशिष्ट अतिथगण डॉ. धीरेन्द्र शर्मा  (प्रधानाचार्य), श्री राजेश कुमार त्रिपाठी (प्रधानाचार्य), डॉo अर्चना जौहरी (प्रधानाचार्या) एवं उपमेन्द्र सक्सेना एडवोकेट (अध्यक्ष- संस्कार भारती बरेली महानगर ब्रजप्रांत) रहे। कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ हॉनर देवेंद्र कुमार रावत,प्रख्यात कवि रोहित राकेश एवं उप प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश कुमार गुप्ता रहे। माॅ शारदे के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण के उपरांत  संगीत के क्षेत्र में निपुण बाल कलाकर आरोही रावत ने माॅं शारदे की वंदना प्रस्तुत की।
 इस अवसर पर अतिथियों एवं कला विशेषज्ञ (प्रशिक्षकों) को अंग वस्त्र एवं  स्मृति चिन्ह प्रदान कर अकादमी द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यशाला के संयोजक कुलदीप वर्मा ने कहा कि राज्य ललित कला अकादमी द्वारा इस चित्रकला कार्यशाला के माध्यम से न केवल प्रतिभागियों की कलात्मक क्षमताओं को उजागर किया है, बल्कि उन्हें अपनी रचनात्मकता को व्यक्त करने के लिए एक मंच भी प्रदान किया है।
कार्यक्रम में कला के विशेषज्ञ/शिक्षक गण प्रसिद्ध कलाकर डॉ. स्नेहा रानी, श्री कमल किशोर शर्मा, प्रसिद्ध कलाकार प्रदीप कुमार झा, लोकप्रिय कलाकर दीप शिखा सक्सेना, चित्रकार प्रिया सक्सेना, स्वतन्त्र चित्रकार अरुण कुमार के 20 दिवसीय अथक प्रयास और मेहनत के साथ सम्मानित अथितिगण व इष्ट जन के सहयोग से उपरोक्त चित्रकला कार्यशाला सम्पन्न की जा सकी। राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉo सुनील कुमार विश्वकर्मा , निदेशक डॉo श्रद्धा शुक्ला , उपाध्यक्ष श्री गिरीश चंद्र  एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के निदेशक विशाल सिंह , प्रमुख सचिव मुकेश कुमार मेश्राम , विशेष सचिव संजय कुमार सिंह  के दिशा- निर्देशन में कार्यशाला संपन्न हुई।
 कार्यक्रम के दौरान  संयोजक कुलदीप वर्मा, विजय शंकर शाह (नवोदय विद्यालय, प्रतापगढ़),  संतोष कुमार साहू (नवोदय विद्यालय, बीसलपुर), पप्पू वर्मा प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य संस्कार भारती ब्रज प्रांत,  बड़ी संख्या में प्रतिभागी बच्चे, उनके अभिभावक , कलाकार एवं समाजसेवी  उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डी. प्रसाद उर्फ पप्पू वर्मा ने किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button