शामली
तमंचा और कारतूस के साथ आरोपित गिरफ्तार
मंसूरा जाने वाले रास्ते पर ट्यूबवेल के पास पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झिंझाना। मंसूरा जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान शमशेर पुत्र अख्तर निवासी मंसूरा को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
उपनिरीक्षक सुभाष कुमार ने हेड कांस्टेबल अमित कुमार और मुकेश कुमार के साथ गश्त के दौरान ट्यूबवेल के पास एक युवक को देखा। पुलिस को देखकर वह ट्यूबवेल के कोठे की ओर जाने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से 12 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।



