नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झिंझाना। बल्हेड़ा गांव में मंगलवार शाम एक युवती के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने और गाली-गलौच करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बल्हेड़ा निवासी फरियाना पत्नी इरफान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी मुनतसा मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे कैराना कोर्ट से घर आई थी। आरोप है कि गांव निवासी मुबारिक पुत्र इकराम और शबनम पत्नी मुबारिक ने मुनतसा के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। इस दौरान गाली-गलौच भी की गई। तहरीर के अनुसार इस्लाम पुत्र शाकी और शरवर पुत्र शराफत भी मौके पर पहुंच गए। स्वजन को देखकर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।पीड़िता की मां ने बताया कि मारपीट में मुनतसा को गंभीर चोटें आई हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।



