गोड्डा

हुल दिवस पर सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण, शहीदों के बलिदान को किया याद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा: हुल दिवस के मौके पर सोमवार को गोड्डा के कारगिल चौक स्थित हुल नायक सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर गोड्डा उपायुक्त अंजली यादव और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारियों व बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सिद्धू-कान्हू के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक संथाल हुल आंदोलन को याद करते हुए उनके संघर्ष को नमन किया। माल्यार्पण के साथ-साथ वक्ताओं ने उनके आदर्शों को अपनाने और सामाजिक एकता व अधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button