
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार (झा०खं०), जिला के बालूमाथ, बारियातू व हेरहंज प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय स्थित सभागार में रविवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।आयोजित शिविर का विधिवत उद्घाटन सीजीएम विक्रम आनंद ने दीप प्रज्वलित कर किया ।मौके पर विभिन्न विभागों का स्टॉल लगाकर लोगो को योजनाओं का लाभ देते हुए उनके बीच परीसंपत्ति का वितरण किया गया ।मौके पर बोलते हुए सीजीएम विक्रम आनंद ने कहा कि शिविर का आयोजन का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को शिविर के माध्यम से लाभान्वित करना था । जिला के अंतिम व्यक्ति तक राज्य सरकार एवं विधिक सेवा प्राधिकार की योजनाओं को पहुंचना है ।उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला के हर व्यक्ति को लाभ मिले और वह अपने मौलिक अधिकार का उपयोग सही तरीके से करें इसके लिए न्यायालय भी आपके साथ है । मौके पर जन्म प्रमाण पत्र के 8 पेंशन 6 के प्रमाण पत्र निर्गत किये गए ।वही मनरेगा से 5,आम बागवानी 4,राशन कार्ड 5 योजना स्वीकृति दी गयी ।वही एक विकलांग को व्हील चेयर दिया गया,बाल विकास परियोजना से बारियातू, मे दो व बालूमाथ मे एक कुल तीन नव नियुक्त सेविकाओं को नियुक्ति पत्र एवं जेएसपीसीएल द्वारा दो लाख स्वरोजगार के लिए समेत कृषि विभाग के तीन पंप सेट 90% अनुदान पर दिया गया ।आयोजित शिविर में बालूमाथ प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव, बारियातू प्रखंड विकास पदाधिकारी अमीत कुमार पासवान,अंचलाधिकारी विजय कुमार, नंदन कुमार राम, बारियातू प्रमुख उर्मिला देवी,बालूमाथ उप-प्रमुख कामेश्वर राम एवं रघुनंदन राम,बीटीएम,मो. शमीम,सोनू कुमार,गोलू कुमार,महेश मुंडा,विवेक गुप्ता,राजन यादव समेत कई लोग उपस्थित थे ।



