रामपुर शाहबाद

मदरसा अहले सुन्नत फैज़ुल उलूम में सालाना प्रोग्राम का आयोजन

चार हाफिजों की हुई दस्तार बंदी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। नगर स्थित मदरसा अहले सुन्नत फैज़ुल उलूम, जैतोली रोड में एक शानदार सालाना प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मदरसे में पढ़ने वाले चार बच्चे हाफिज ए कुरान बने इन चारों हाफिजों की दस्तार बंदी की गई जिन हाफिजों की दस्तार बंदी की गई उनमें हाफ़िज़ फाजिल इब्ने मुस्तार, पाकबाड़ा हाफ़िज़ इमरान इब्ने अब्दुल क़ादिर, मंडेयान बदे हाफ़िज़ समीर इब्ने खुश मोहम्मद खुर्द बरेली हाफ़िज़ सलमान— वली मोहम्मद, अलावपुर,सम्भल शामिल रहे इस मौके पर बरेली से आए हुजूर एहसान मियां ने जलसे को मुखातिब करते हुए एक हाफिज की अहमियत को बयान करते हुए बताया कि एक ने हाफिज अपने मां बाप की मगफिरत का जरिया बनता है। इसके अलावा ग़ुलाम गौस रिजवी मौलाना वसीम,मुफ़्ती अहमद रज़ा मज़हरी इमरान हनफ़ी ने जलसे को मुखातिब किया
मदरसे का संचालन क़ारी साजिद साहब द्वारा किया जा रहा है।मदरसे की कमेटी में पूर्व सभासद नूर अहमद,शरीफ मिस्त्री, जकी अहमद,निसार अहमद,गुलाब अहमद इसरार हुसैन,मोहसिन शामिल है कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और हाफ़िज़ बच्चों को दुआओं से नवाज़ा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button