रामपुर शाहबाद

ट्रैक्टर-कार की भिड़ंत,एक युवक गंभीर घायल,रेफर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। शनिवार देर रात राणा शुगर मिल के पास एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर और कार की भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कार में सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। जानकारी के अनुसार, जिला बरेली के सिरौली निवासी गुड्डू, राज, सतेंद्र, नीलम, खुशी (4 वर्ष) और भावना (6 वर्ष) एक कार में सवार होकर किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। राणा शुगर मिल के पास पहुंचते ही उनकी कार आगे चल रहे एक ट्रैक्टर से पीछे से टकरा गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायल को सीएचसी शाहबाद पहुंचाया गया।सीएचसी में डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। गुड्डू की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कार में सवार अन्य लोगों को हल्की चोटें आई थीं, जिनका घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार किया गया। सूचना मिलने शाहबाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button