चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की त0 एकड़ खेती को किया नष्ट।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चौपारण थाना अंतर्गत ग्राम मुरानिया एवं दुरागाढा में वन विभाग एवं चौपरण पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लगभग 50 एकड़ में अवैध रूप से लगी अफीम की खेती को चिन्हित करते हुए मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। मौके पर घटनास्थल से 1. (10) सेक्शन पाइप 2. 4 डिलीवरी पाइप अवैध रूप से अफीम की खेती करने वाले व्यक्तियों के नाम-पता का सत्यापन किया जा रहा है। दोषियों की पहचान के उपरान्त उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर अग्रतर कार्रवाई जारी है। इस अभियान में मुख्य रूप से अजित कुमार बिमल एसडीपीओ बरही चंद्रशेखर पु0नि0 बरही अंचल सरोज सिंह चौधरी थाना प्रभारी चौपरण एसआई सुबिन्दर राम एसआई दिव्य प्रकाश एसआई बदल महतो एवं सशत्र बल कुलदीप महतो बनपाल श्रवण कुमार शामिल थे।



