पाकुड़

हस्तीपाड़ा में आलमगीर आलम के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा

Review of preparations for Alamgir Alam's event in Hastipada.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के साहेबगंज जिले के अन्तर्गत बरहरवा प्रखण्ड क्षेत्र के हस्तीपाड़ा में 24 सितंबर 2026 को प्रस्तावित झारखंड सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के जनसंवाद एवं SIR से सम्बन्धित कार्यक्रम को लेकर जिला अध्यक्ष बरकातुल्ला खान ने तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं, कार्यक्रम की रूपरेखा एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली। कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। मौके पर पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button