बुलंदशहर

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 215 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ

विधायक ठाकुर लक्ष्मीराज सिंह ने दिया आशीर्वाद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बुलंदशहर। नुमाइश ग्राउंड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित भव्य सामूहिक विवाह समारोह में 215 नवविवाहित जोड़े विवाह बंधन में बंधे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिकंदराबाद विधायक ठाकुर लक्ष्मीराज सिंह जी ने सहभागिता कर सभी नवविवाहित जोड़ों को सुखद एवं मंगलमय दांपत्य जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान कियाविधायक ठाकुर लक्ष्मीराज सिंह जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल है। सरकार द्वारा बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को ₹15,000 मूल्य की विवाह सामग्री, ₹21,000 की अन्य सामग्री तथा ₹64,000 की धनराशि प्रदान की गई।इस अवसर पर विधायक देवेंद्र सिंह लोधी जी, बुलंदशहर नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती दीप्ति मित्तल जी, मुख्य विकास अधिकारी (CDO) सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।समारोह में नवविवाहित जोड़ों एवं उनके परिजनों के बीच खुशी और उत्साह का माहौल रहा। उपस्थित अतिथियों ने सभी नवदंपतियों के सुखी, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button