पाकुड़

24 सितंबर को पाकुड़ में विशेष स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

Special voluntary blood donation camp in Pakur on September 24.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने और आमजनों में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 24 सितंबर 2026 को ब्लड बैंक, पाकुड़ सहित सभी प्रखंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में विशेष स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन जिला प्रशासन एवं जिला स्वास्थ्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में होगा। सड़क दुर्घटना, थैलेसीमिया, एनीमिया सहित विभिन्न गंभीर स्वास्थ्य परिस्थितियों में मरीजों को तत्काल रक्त की आवश्यकता होती है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा रक्तदान को जनभागीदारी से जोड़ते हुए यह पहल की जा रही है। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिले के पदाधिकारियों, विभिन्न संस्थाओं, संगठनों और आमजनों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक मानवीय कार्य है, जिससे जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने स्वस्थ एवं पात्र नागरिकों से स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा ‘रक्तदान—जीवनदान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button