गोड्डा
पथरगामा में भव्य मंडप विवाह भवन का श्रम मंत्री ने किया उद्घाटन
आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक साज-सज्जा से सुसज्जित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पथरगामा। पथरगामा के बारकोप मोड़ स्थित नव-निर्मित मंडप विवाह भवन का उद्घाटन झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री संजय प्रसाद यादव ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान भवन के संचालक पंकज कुमार रौनियार ने मंत्री को बुके भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
उद्घाटन के बाद मंत्री ने पूरे भवन परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने विवाह भवन की आकर्षक साज-सज्जा, आधुनिक सुविधाओं, विशाल हॉल, सुव्यवस्थित बैठक व्यवस्था, आकर्षक लाइटिंग और साफ-सुथरे वातावरण की सराहना की। भवन की बनावट और सजावट इसे क्षेत्र के सबसे सुंदर एवं सुविधाजनक विवाह स्थलों में से एक बनाती है, जो ग्रामीण क्षेत्र में भी शहरी स्तर की सुविधा उपलब्ध कराता है।
मंत्री ने उपस्थित लोगों के साथ व्यंजन का आनंद लेते हुए कहा कि ऐसे छोटे-छोटे स्वरोजगार से समाज और राज्य की आर्थिक प्रगति को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि सुदूर क्षेत्र पथरगामा में इस तरह की आधुनिक सुविधा का उपलब्ध होना गौरव की बात है और यह क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत लोगों को स्वरोजगार हेतु ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक युवा ऐसे छोटे व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकें। इस मौके पर मंत्री पुत्र रजनीश यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य सियाराम भगत, राजद ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष मदन कुमार साह, राजद प्रखंड अध्यक्ष बजरंगी यादव, कमल भूषण राय, सत्यजीत सिंह बॉबी, मनोज मेहरा, निरंजन पंजीयारा, जीवन कुमार मशाल, सोनू कुमार भगत, श्रवण कुमार सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।



