गोड्डा

मवेशी चोरी के आरोप में एक व्यक्ति की ग्रामीणों ने पीट-पीट कर कर दी हत्या

गोड्डा में भीड़ तंत्र के पिटाई का मामला फिर से गहराया 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो  
गोड्डा। पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के मटियानी गांव के पास मवेशी चोरी के आरोप में पीट-पीट कर एक के हत्या कर देने का मामला सिस्टम के समक्ष आयाम है। गोड्डा में भीड़तंत्र के मारपीट कर हत्या का मामला एक बार फिर से गहरा गया है। इस मारपीट को किसने सह दी है, या पुलिस के अनुसंधान का प्रमुख विषय हो सकता है। फिलहाल पीट पीट कर मारे गए व्यक्ति की पहचान
पथरगामा थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव के पप्पू अंसारी के रूप में की गई है। जानकारी मिलते ही
मामले को लेकर डीएसपी सहित पोड़ैयाहाट थाना पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना देर रात की है। बताया जा रहा कि पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में मवेशी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति की बेरहमी से पीट पीट कर हत्या कर दिया। अहले सुबह मृतक का शव पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के सतबंधा गांव के पास पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है‌। परिजनों में मृतक के भाई मो. मोसीम अंसारी और चट्टान अंसारी ने बेरहमी से पीट पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। वही, मृतक के बारे में बताया जाता है कि मवेशी का कारोबार करते थे। दूसरी तरफ पुलिस की ओर से मृतक का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। इस मामले को लेकर पुलिस हर बिंदु पर पूरी तरह से जांच पड़ताल कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button