रामपुर शाहबाद

अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल खंभे से टकराई मोटरसाइकिल चालक घायल जिला अस्पताल रेफर 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहाबाद। सुबह लगभग 8 बजे चंदौसी रोड पर कमला ईडन गार्डन स्कूल के सामने एक मोटरसाइकिल सवार की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना जैसे ही परिजनों को मिली परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और ई रिक्शा से शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। इस्तकार पुत्र मुख्तियार मोहल्ला कानून गोयन शाहाबाद उम्र 18 वर्ष। शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर ने गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रामपुर के लिए रेफर कर दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button