बरेली

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का जिला सहकारी बैंक घोटाला

शाहजहांपुर के चार किसानों को रकम लौटाई गई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : जिला सहकारी बैंक के मुख्यालय ने उन किसानों और महिलाओं को धनराशि लौटाने की एसओपी तैयार कर ली है, जिनके खातों से आधार मैपिंग करके निलंबित मैनेजरों ने छह कैशियरों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और विधवा पेंशन के करीब एक हजार से अधिक खातों से 1.80 करोड़ की रकम निकाली थी। इतनी  मोटी रकम फरीदपुर सायंकालीन शाखा और देवरनियां क्षेत्र के कनमन शाखा के बंद खातों के साथ फर्जी खाते खोलकर हड़पी गई थी। मुख्यालय ने शाहजहांपुर जनपद के अलागंज और खुदागंज के चार किसानों को ब्याज सहित रकम उनके खाते में लौटा दी है।
जिला सहकारी बैंक के मुख्यालय ने घोटाला करके हड़पी गई रकम को लौटाने के क्रम में सबसे पहले शाहजहांपुर जनपद के उन छह किसानों में से चार के खातों में रकम लौटाने का सिलसिला शुरू कर दिया है, जिन्होंने शाहमतगंज रोड स्थित बैंक के मुख्यालय में पहुंचकर खातों से धनराशि निकाले जाने की लिखित शिकायत की थी। इसके बाद घोटाला का खुलासा हुआ था। बैंक अफसरों ने रकम लौटाने के लिए खाते में दर्ज आधार को लिंक किया तो आधार वेरीफिकेशन का ओटीपी किसान के मोबाइल नंबर में आया। अन्य कागजात भी चेक किए गए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button