संभल

हिंदू जागृति मंच द्वारा “वंदे मातरम् गायन प्रतियोगिता” का होगा आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

संभल : हिंदू जागृति मंच द्वारा वंदे मातरम गायन प्रतियोगिता का आयोजन करने हेतु बैठक आहूत की गई, जिसमें सर्वप्रथम भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया
इस अवसर पर मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने कहा राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से हिंदी जागृति मंच द्वारा वंदे मातरम् गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं, युवाओं, बुजुर्ग एवं संगीत प्रेमियों को भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा,इसमें कोई भी आयु सीमा नहीं होगी।

आगे उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति श्रद्धा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवा पीढ़ी में देशभक्ति एवं सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने का प्रयास किया जाएगा।

मंच के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता पूर्णतः ऑनलाइन माध्यम से आयोजित होगी। प्रतिभागियों को वंदे मातरम् का गायन कर अपना वीडियो निर्धारित समय सीमा के भीतर भेजना होगा। प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन विशेषज्ञ निर्णायकों द्वारा किया जाएगा तथा उत्कृष्ट प्रतिभागियों को भव्य आयोजन करके सम्मानित किया जाएगा।

मंच के प्रदेश महामंत्री सुबोध कुमार गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को राष्ट्रहित एवं भारतीय संस्कृति से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। यह प्रतियोगिता प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनमें देशप्रेम और राष्ट्रीय गौरव की भावना को भी सुदृढ़ करेगी। आगे उन्होंने कहा इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त अन्य प्रदेशों के प्रतिभागी भी भाग ले सकते हैं।

इस दौरान शुभ्रा गुप्ता, रूपाली गुप्ता, विनोद कुमार अग्रवाल, उमेश श्रीमाली, अरविंद शुक्ला, डॉ० आलोक गुप्ता,राकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता अरुण कुमार अग्रवाल एवं संचालन विकास कुमार वर्मा ने किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button