‘वोट बचाओ- देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक, विधायक एवं पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री हुए शामिल
Congress holds meeting on 'Save the Vote – Save the Nation' campaign; MLA and former Rural Development Minister participate

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार की अध्यक्षता में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 1 नवंबर 2026 को दिल्ली में प्रस्तावित ‘देश बचाओ आन्दोलन’ की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में AICC ऑब्जर्वर एवं मध्य प्रदेश के मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर तथा झारखण्ड के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावे कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह- पाकुड़ ऑब्जर्वर जमील अख्तर, राजमहल लोकसभा प्रभारी सह- प्रदेश उपाध्यक्ष मंजूर अंसारी, प्रदेश सचिव सुजीत सिंह व प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अब्दुल करीम अंसारी सहित पार्टी के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा, मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा और मताधिकार की गरिमा बनाए रखने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा दिल्ली में आयोजित होने वाले आन्दोलन में जिले से अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। बैठक के उपरांत दिनेश गुर्जर और आलमगीर आलम ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान नेताओं ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के उद्देश्यों और दिल्ली में 1 नवंबर को होने वाले आन्दोलन की तैयारियों पर अपनी बात रखी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार की सुरक्षा आवश्यक है। उन्होंने जनता के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई। वही विधायक एवं पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री के पहुंचते ही उपस्थित कांग्रेसियों के द्वारा जोरदार तरीके स्वागत किया गया। बैठक में पाकुड़ जिले से नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और प्रस्तावित आन्दोलन को लेकर आवश्यक तैयारियां करने पर सहमति बनी। बैठक में विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, प्रखण्ड अध्यक्ष मानसारुल हक, जिला उपाध्यक्ष असद हुसैन, प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, प्रदेश सचिव देवीलाल मुर्मू, पूर्व जिला अध्यक्ष उदय लखवानी, महिला मोर्चा अध्यक्ष शहनाज बेगम, अल्पसंख्यक अध्यक्ष शाहीन परवेज ओबीसी जिला अध्यक्ष अमीर हमजा उर्फ मिस्टर शेख व युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बेलाल शेख , सोशल मीडिया चैयरपर्सन पियारुल इस्लाम व रामविलास महतो समेत काफी संख्या में कांग्रेस के अधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।



