बाराबंकी

रिमझिम बारिश की फुहारों के बीच अकीदत के साथ पढ़ी गई ईद उल फितर की नमाज़

ईदगाह व मस्जिदों के इमाम सहित तमाम नमाजियों ने देश में अमन-चैन कायम रहने की दुआ मांगी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। पवित्र माह रमजान के तीस रोजो के पश्चात शुक्रवार  को चांद का दीदार होने के बाद रविवार  को खुशियों का पर्व ईद-उल-फित्र धूमधाम से मनाया।मस्जिदों व ईदगाहों पर नमाज अता कर अमन की दुआएं मांगी।  शुक्रवार को हुई तेज बारिश के बाद खुश मिजाज मौसम मे ईद की खुशी में क्षेत्र की सभी ईदगाहों पर मेला जैसा माहौल रहा। ईद की दो रकात नमाज अदाकर एक दूसरे से गले मिल कर मुबारकबाद दी। तथा पर्व पर सभी वर्गों के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। तथा एक दूसरे को मुबारकबाद दी। कस्बा बड़ागाँव में स्थित ईदगाह में मौलाना सगीर अहमद ने ईद उल फितर की नमाज अदा करायी तथा कौमी एकता एव खुशहाली के लिए दुआये मांगी। सौहार्द के साथ समारोह कर भाइचारा का संदेश बिखेरा गया। इसी क्रम में कस्बा मसौली में मौसम खराब होने के कारण सभी मस्जिदों मे ईद की नमाज अदा की गयी हजरत गुलजार शाह वास्ती, कस्बा शहाबपुर मे मौलाना इमरान नदवी, सुरसंडा मौलबी समीनुद्दीन हशमती, कस्बा बांसा हफीज गुलाम मुस्तफा,कस्बा सआदतगंज में हाफ़िज़ सिराजुद्दीन, कस्बा रामपुर कटरा में मौलाना अरकम ,सैदनपुर पेश इमाम मसीउद्दीन,दादरा पेश इमाम नूर मोहम्मद, रसौली, जकरिया, उधौली  की ईदगाहो में ईदुल फितर की नमाज  अदा की गयी तथा इमाम द्वारा खुतबा करने के बाद अल्लाह से दुआये मांगी गयी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी, वरिष्ठ उप निरीक्षक शमशाद अली, राशिद अली, एवं प्रभारी निरीक्षक सफदरगंज अमर कुमार चौरसिया पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button