लोनी में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का लोनी बॉर्डर पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है । पुलिस ने उसके पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, नगदी और अन्य कीमती सामान बरामद करने का दावा किया है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार ने 20 मार्च को थाना लोनी बॉर्डर में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी थी।
रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग अभियान चलाया, जिसके दौरान भानु प्रताप उर्फ गोली, पुत्र प्रमोद, निवासी सरस्वती विहार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात, जिनमें अंगूठी, चेन, पेंडेंट, चांदी के सिक्के, ₹3500 की नगदी तथा चोरी में इस्तेमाल किया गया सामान बरामद किया।
पूछताछ में आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है और उसके फरार साथी की तलाश जारी है।

