मथुरा
भाजपा महामंत्री विनीत शर्मा का सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन बाल विकास परिषद ने भाजपा महानगर महामंत्री विनीत शर्मा और नगर निगम पार्षद मुन्नालाल निषाद के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया। एलिगेंस रिजॉर्ट्स, देवी आटस सड़क पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता पंडित सत्यवान शर्मा और ठाकुर कालीचरण सिंह ने की। उन्होंने विनीत शर्मा और मुन्ना निषाद को वृंदावन की युवा शक्ति का परिचायक बताया। मुख्य अतिथि भूमि इंटरनेशनल ग्रुप के अध्यक्ष सुरेन उतरेजा ने कहा कि दोनों नेता मथुरा वृंदावन के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाएंगे। विशिष्ट अतिथि अमायरा ग्रुप के निदेशक राहुल सहगल ने राजनीति में युवाओं के बढ़ते नेतृत्व को ब्रजभूमि के स्वर्णिम भविष्य का संकेत बताया। भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र वाष्र्णेय ने कहा कि उनके नेतृत्व में जनसमस्याओं के समाधान के प्रयास सार्थक होंगे। विनीत शर्मा ने पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। मुन्नालाल निषाद ने जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास को अपनी प्राथमिकता बताया। इस अवसर पर पंडित श्याम बिहारी चतुर्वेदी, अवधेश गौतम राजू, मुकेश कृष्ण शर्मा, जितेंद्र कुमार गौतम, चेतन्य कृष्ण शर्मा, राहुल अग्रवाल, पवन ठाकुर, योगेश शुक्ला, पंकज बंसल आदि मौजूद रहे।



