बरेली

कक्षा पांच और आठ की 24 मार्च को होने वाली परीक्षाएं स्थगित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाओं में शासन ने बदलाव किया है। शिक्षा निदेशक (बेसिक) की ओर से जारी ताजा आदेश के अनुसार, आगामी 24 मार्च को होने वाली कक्षा पांच और आठ की परीक्षाओं को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। विभाग ने अब इन विषयों की परीक्षा के लिए 28 मार्च की नई तिथि निर्धारित की है।
शिक्षा निदेशक के जारी पत्र के मुताबिक, शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के तहत 24 मार्च को कक्षा पांच के गणित एवं सामाजिक विषय तथा कक्षा आठ के गणित एवं विज्ञान विषय की परीक्षा होनी थी। अब यह परीक्षाएं 28 मार्च 2026 को आयोजित की जाएंगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा संपन्न होने के बाद मूल्यांकन कार्य कराया जाएगा और छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल उनके अभिभावकों की उपस्थिति में ही घोषित करना सुनिश्चित करना होगा।
नए शेड्यूल के अनुसार तैयारियां शुरू
इस बदलाव के बाद विभाग ने स्थानीय स्तर पर सभी तैयारियों को नए शेड्यूल के अनुसार दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। शासन ने यह भी साफ किया है कि इस बदलाव के अलावा परीक्षा से संबंधित शेष अन्य सभी निर्देश और व्यवस्थाएं यथावत रहेंगी। बरेली की बीएसए डॉ. विनीता ने बताया कि परीक्षाओं की तिथि में हुए इस अचानक बदलाव की सूचना स्कूल संचालकों और शिक्षकों के माध्यम से छात्र-छात्राओं तक पहुंचाई जा रही है ताकि समय रहते सभी परीक्षार्थी नई तिथि के अनुसार स्कूल पहुंच सकें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button