पाकुड़

विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने वरिष्ठ झामुमो कार्यकर्ता कुबराज मरांडी का जाना हालचाल

MLA Prof. Stephen Marandi enquired about the health of senior JMM worker Kubraj Marandi.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पाकुड़िया प्रखण्ड अन्तर्गत तलवा बाड़ीटोला के वरिष्ठ झामुमो आंदोलनकारी कुबराज मरांडी की तबियत में सुधार की जानकारी लेने के लिए महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी उनके घर पहुंचे। विधायक ने कुबराज मरांडी की स्वास्थ्य स्थिति का जायजा लिया और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। कुबराज मरांडी लंबे समय से समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं और झामुमो पार्टी के वरिष्ठ तथा कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में पार्टी को सुदृढ़ करने में सक्रिय रहे हैं। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा, मोहनलाल एवं अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। विधायक ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button