ललितपुर
आईएएस बनने पर प्रशांत सिंह राजावत का भव्य सम्मान
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में 309वीं रैंक प्राप्त कर आईएएस बनने वाले प्रशांत सिंह राजावत का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रशांत सिंह के पिता धर्मेंद्र सिंह राजावत के सम्मान से हुई, जो मेडिकल कॉलेज के एक्स-रे विभाग में अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने एक होनहार पुत्र का पालन-पोषण कर समाज और जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इसके पश्चात महासभा के पदाधिकारियों द्वारा प्रशांत सिंह राजावत को फूलमाला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रशांत सिंह ने कहा कि सभी अभिभावकों को अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने पर ध्यान देना चाहिए, जिससे वे भी उच्च पदों पर पहुंचकर समाज और देश का नाम रोशन कर सकें। समारोह में मुन्नासिंह चौहान, ब्रजेंद्र सिंह परमार, छत्रपाल सिंह परमार, शिरोमणि सिंह, धर्मेंद्र सिंह परमार, भूपेंद्र सिंह तोमर, भगवत सिंह बैंस, देवेंद्र सिंह चौहान, रवि राजा, रघुवीर सिंह, राजपाल सिंह बुंदेला, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, शैलेन्द्र राजा बुंदेला, धु्रव प्रताप सिंह, वीरपाल सिंह बुंदेला, पुष्पेंद्र सिंह परमार, महावीर सिंह, राजेंद्र सिंह राजावत, ब्रिजेंद्र सिंह सोलंकी, प्रतिपाल सिंह, शगुन सिंह, अभय सिंह परमार, दुष्यंत सिंह चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में जिला महामंत्री भगवत सिंह बैंस ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।



