ललितपुर
हनुमान जयंती पर होगे आठ दिवसीय कार्यक्रम
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। श्रीरामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति की एक आम सभा नगर के गणमान्य नागरिकों की एक बैठक तुवन मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता अशोक पटैरिया ने की। समिति अध्यक्ष पं.बृजेश चतुर्वेदी ने बताया कि 2 अप्रैल को आ रहे हनुमान जयंती महोत्सव के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया, जिसमें सभी ने अपने-अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम भव्य तरीके से मानने के लिए सर्व सम्मति से सहमति प्रकट की। आठ दिवसीय कार्यक्रम में 1 अप्रैल रात्रि से श्रृंगार श्रीसुंदरकांड पाठ जन्मोत्सव, 2 अप्रैल को सुबह हवन व सायं 5 बजे से विशाल शोभायात्रा जो कि सदर काटा, पानी की टंकी, रावरपुरा महावीरपुरा, चौबयाना, नदीपुरा, आजादचौक, वीर सावरकर चौक होते हुए तुवन मंदिर पर समापन होगा। 3 व 4 अप्रैल को संगीतमय अखंड रामायण पाठ, 5 अप्रैल को बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य गायन, 6 अप्रैल को विराट कवि सम्मेलन, 7 अप्रैल को भव्य भजन संध्या, 8 अप्रैल को सतनारायण कथा के साथ समापन होगा। अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी ने सालाना आय व्यय का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया। बैठक में प्रदीप चौबे, रमेश पाठक, विलास पटैरिया, सुबोध गोस्वामी, आत्माराम रिछारिया, श्यामाकांत चौबे, हरविंदर सिंह, चंद्रशेखर राठौर, शिवकुमार शर्मा, मुन्नालाल त्यागी, जयप्रकाश चौबे, अमित तिवारी, गिरीश चौबे, अतुल सोनी, राजेश लिटोरिया, महेश, के.के. साहू, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू, शुभम कौशिक, अवधेश कौशिक, मनोज साहू, डा.राजीव निरंजन, अशोक झा, लवकेश शर्मा, अजय सोनी, प्रकाश देवलिया, मनोहर लाल, नरेंद्र पाठक, रघुनाथदास गोस्वामी, विवेक, छक्कीलाल साहू, राजशेखर सिंह तोमर, श्याम सुंदर शर्मा, अखिलेश, महेश नामदेव, राज नारायण पुरोहित, मनीष शर्मा, भारत पुरोहित, राजीव हुण्डैत, कृष्णकांत सोनी, किशन निरंजन, अवधेश कौशिक, अमित तिवारी, कृष्णकांत तिवारी, शुभम कौशिक, किशन सिंह यादव, शैलेंद्र सिंह, मनोज कुशवाहा, हरिशंकर रजक, भारत रिछारिया, प्रभाकर शर्मा, गिरीश पाठक सोनू, पार्षद अशोक कुमार सिंह, प्रदीप चौबे, रमेशचंद्र अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, राकेश विश्वकर्मा, अजय कुमार, आशीष चौबे, अशोक राठौड़, राजीव बघेल, कृष्णकांत तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन उपाध्यक्ष राजेश दुबे ने किया।



