प्रोजेक्ट जागृति के तहत रक्तदान अभियान, थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने निभाई सक्रिय भूमिका
Blood donation campaign under Project Jagriti, Police Station in-charge Anil Kumar Gupta played an active role

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम के उद्देश्य से चलाए जा रहे प्रोजेक्ट जागृति के अन्तर्गत आयोजित रक्तदान महाअभियान में पाकुड़ नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि रक्तदान एक महादान है और इससे जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान करने के बाद उन्होंने गर्व की अनुभूति व्यक्त करते हुए लोगों से भी इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त मनीष कुमार एवं डीएस मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना और समाज को स्वस्थ बनाने की दिशा में प्रेरित करना है।



