जालौन
काटन चिंदी गूदड़ गोदाम में लगी आग से मचा रहा हड़कंप
चार फायर बिग्रेड गाड़ियों ने मौके पर पहुंच बुझाई आग

गर्मी तथा धमक से गोदाम की बाउंड्री, टीन शेड, छत भरभरा कर गिरी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कालपी (जालौन)। मंगलवार को नगर के मोहल्ला टरननगंज बाजार से सटे कदौरा फाटक के पास स्थित काटन चिंदी गूदड़ के गोदाम में अज्ञात कारणों से भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंम्प मच गया। चार दमकल वाहनों के माध्यम से पानी का छिड़काव करके कर्मचारियों ने घंटों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक टरनंनगंज बाजार के निकट व्यापारी राहुल कोस्टा पुत्र घासीराम निवासी मोहल्ला राम चबूतरा का गोदाम स्थापित है। इस गोदाम में कॉटन चिंदी रख मैटेरियल का भंडारण किया जाता है। राहुल कोस्टा कालपी की कागज उत्पादन की फैक्ट्रीयों में रॉ मटेरियल की सप्लाई करते रहते हैं। मंगलवार को गोदाम में आग सुलगने लगी देखते-देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। खबर पाकर जनपद के अग्निशमन विभाग के क्षेत्राधिकारी एके सिंह दमकल वाहनों तथा कर्मचारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। कर्मचारियों ने दमकल वाहन के माध्यम से पानी के छिड़काव करके आंग पर काबू पाया। आग की विभीषिका को देखकर सीएफओ सिंह ने उरई से दो तथा कानपुर देहात से एक दमकल वाहनों को मौके पर बुला लिया। घटना स्थल पर चार-चार गाड़ियों के द्वारा आग पर काबू पाने में सफलता हासिल की गयी।अज्ञात कारणों के चलते लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। पूरा गोदाम जलकर हुआ खाक हो गया। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि उसकी गर्मी तथा धमक से गोदाम की बाउंड्री व टीन शेड व छत भरभरा कर गिर गई। आसपास के लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए आग पर काबू पाने का लगातार प्रयास किया और बड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को संभालने की कोशिश की। आस-पास के क्षेत्रों में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
दर्जनों कर्मचारियों तथा 4 दमकल वाहनों ने बुझाई आगःसीएफओ
जनपद के अग्निशमन विभाग के क्षेत्राधिकारी एके सिंह ने आग बुझाने के दौरान कर्मचारियों की टीम का नेतृत्व किया। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि आग लगने का कारण अभी ज्ञात नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि अग्निकांड में कोई जन हानि नहीं हुई है। क्षेत्रीय जनता के सहयोग से विभागीय कर्मचारियों के द्वारा आग पर काबू पाया गया। सीएफओ मुताबिक जल्दी ही कालपी में अग्निशमन भवन कै नवीन निर्माण किया जाएगा इसके लिए प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
आग की चपेट में आने से 10 लाख से अधिक का हुआ नुकसान
मंगलवार को कॉटन चिंदी के गोदाम में लगी आग से 10 लाख रुपए से अधिक का नुकसान का अनुमान जताया जा रहा है। प्रभावित व्यापारी राहुल कोष्टा ने बताया हमारे गोदाम में 10 लाख रुपए से ऊपर का मैटेरियल रखा हुआ था। जो जल गया है। इसी क्रम में गोदाम की छत तथा टिन सैड भी आज की चपेट में आकर के क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

