जालौन

सर्विस रोड पर बाइकों की भिड़ंत दो घायल, मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कालपी (जालौन)। विगत सप्ताह नगर के हाईवे बाईपास के सर्विस रोड पर दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में घायल युवक के पक्ष की ओर से बाइक चालक के खिलाफ कालपी कोतवाली में अभियोग दर्ज कराया गया है। इस मामले की विवेचना उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह भदौरिया द्वारा की जा रही है।
उक्त घटना को लेकर वादी विनोद कुमार पुत्र सरमन निवासी मोहल्ला कागजीपुरा कालपी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि मैं शरीक खान उर्फ मन्नू पुत्र जाहिद खान निवासी मोहल्ला काजीपुरा कालपी 17 मार्च 2026 को रात करीब 11 बजे एक शादी से भोजन करके अपने घर मोहल्ला कागजीपुरा आ रहे थे। तभी एमएसबी इंटर कॉलेज के पुल के सामने से पुलिया के पास अपनी मोटर साइकिल बजाज पल्सर से  आ रहे थे। दुर्गा मंदिर की ओर से तेजी व लापरवाहीं से सुपर स्प्लेंडर बाइक से अज्ञात व्यक्ति आ रहा था। मेरी मोटर साइकिल में जोर से टक्कर मार दी जिससे मैं बाइक में साथ बैठे शरीक खान उर्फ मन्नू सड़क में गिर गये। जिससे मेरे पैर में व शरीर में गंभीर चोटें आई है और शरीक खान उर्फ मन्नू को शरीर में गंभीर चोटे आई हैं। जिससे शरीक खान उर्फ मन्नू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी जालौन उपचार हेतु ले जाए गए। तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी के डॉक्टरों ने शरीक उर्फ मन्नू को गंभीर चोटों के कारण मेडिकल कॉलेज कानपुर (हैलट) रेफर कर दिया। जिसका उपचार मेडिकल कॉलेज (हैलट) में चल रहा है।
कुठौंद में मिशन शक्ति टीम ने बुजुर्ग दंपत्ति को राशन व आर्थिक सहायता दी
कुठौंद (जालौन)। कस्बा कुठौंद के बावली तिराहे पर दयनीय स्थिति में जीवन यापन कर रहे एक बुजुर्ग दंपत्ति की मदद के लिए मिशन शक्ति टीम आगे आई। मंगलवार को मिशन शक्ति प्रभारी उप निरीक्षक हर्ष वर्धन त्रिपाठी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि राजेंद्र बाबा और उनकी पत्नी श्रीमती ममता अत्यंत कठिन परिस्थितियों में रह रहे हैं।
बताया गया कि दंपत्ति की कोई संतान नहीं है और राजेंद्र बाबा सब्जी का ठेला लगाकर किसी तरह गुजर-बसर कर रहे हैं। सूचना मिलने पर उप निरीक्षक ने तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे को अवगत कराया। सूचना के कुछ ही समय बाद प्रभारी निरीक्षक मिशन शक्ति टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग दंपत्ति को राहत सामग्री उपलब्ध कराई। टीम द्वारा आटा, दाल, चावल, मसाले सहित अन्य घरेलू सामग्री, फल, मिठाई एवं कपड़े दिए गए। साथ ही प्रभारी निरीक्षक ने श्रीमती ममता देवी को 1000 रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। मिशन शक्ति टीम द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र के लोगों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button